100 सब्जियों के नाम हिंदी और English में

जानिये 100 सब्जियों के नाम हिंदी और English में

सब्जियाँ हमारे भोजन का एक बहुत ही ज़रूरी हिस्सा हैं और यह विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स का प्रमुख स्रोत हैं।

वे विभिन्न प्रकार, रंग और स्वाद में उपलब्ध होती हैं। यहाँ सब्जियों के मुख्य प्रकार और उनके फायदों के बारे में जानकारी दी गई है:

सब्जियों के प्रकार

जड़ वाली सब्जियाँ:

ये ऐसे पौधे हैं जिनके खाने योग्य भाग भूमिगत (ज़मीन के अंदर) उगते हैं। उदाहरणों में गाजर, आलू, चुकंदर, मूली और शलजम शामिल हैं।

पत्तेदार सब्जियाँ:

पत्तेदार सब्जियाँ अपनी कोमल पत्तियों और उच्च पोषक तत्वों के लिए जानी जाती हैं। पालक, सरसों, मेथी, इत्यादि इस श्रेणी में आते हैं।

फूल वाली सब्जियाँ:

ये सब्जियाँ अपने फूलों के आकार के लिए जानी जाती हैं। ब्रोकोली, फूलगोभी, इत्यादि फूल वाली सब्जियाँ हैं।

एलियम सब्जियाँ:

एलियम में एक विशिष्ट सुगंध होती है और इसमें लहसुन, प्याज, इत्यादि शामिल हैं।

फलीदार सब्जियाँ:

ये सब्जियाँ फली या खोल में बंद होती हैं। उदाहरण हैं मटर, बीन्स और दालें।

तने वाली सब्जियाँ:

ये वो सब्जियां हैं जिनके खाने योग्य भाग तने या डंठल होते हैं। शतावरी और अजवाइन इसके सामान्य उदाहरण हैं।

हिंदी और English में 100 सब्जियों के नाम (Sabjiyon ke Naam)

क्र. सं.सब्जियों के नाम (हिंदी)सब्जियों के नाम (English)
1आलू (Aloo)Potato
2टमाटर (Tamatar)Tomato
3प्याज (Pyaaz)Onion
4लहसुन (Lahsun)Garlic
5अदरक (Adrak)Ginger
6पालक (Palak)Spinach
7पत्ता गोभी (Patta Gobhi)Cabbage
8फूलगोभी (Phool Gobhi)Cauliflower
9गाजर (Gajar)Carrot
10मटर (Matar)Peas
11बैंगन (Baingan)Brinjal
12करेला (Karela)Bitter Gourd
13तोरई (Torai)Ridge Gourd
14कद्दू (Kaddu)Pumpkin
15मेथी (Methi)Fenugreek Leaves
16धनिया (Dhaniya)Coriander
17पुदीना (Pudina)Mint
18हरी मिर्च (Hari Mirch)Green Chilli
19लाल मिर्च (Lal Mirch)Red Chilli
20शिमला मिर्च (Shimla Mirch)Bell Pepper
21भिंडी (Bhindi)Okra/Lady Finger
22शकरकंद (Shakarkand)Sweet Potato
23जिमीकंद (Jimikand)Yam
24मूली (Mooli)Radish
25शलजम (Shaljam)Turnip
26सहजन (Sahjan)Drumstick
27कुम्भी (Kumbhi)Mushrooms
28मक्का (Makka)Corn
29चुकंदर (Chukandar)Beetroot
30ब्रोकली (Broccoli)Broccoli
31अजमोदा (Ajmoda)Celery
32करी पत्ते (Kari Patte)Curry Leaves
33शिमला मिर्च (Shimla Mirch)Capsicum
34सफेद प्याजLeek
35हरा प्याज (Hara Pyaaz)Spring Onion
36सरसों का साग (Sarson Ka Saag)Mustard Greens
37खीरा (Kheera)Cucumber
38चिचिंडा (Chichinda)Snake Gourd
39पेठा (Petha)Ash Gourd
40कुंदरू (Kundru)Ivy Gourd
41कमल ककड़ी (Kamal Kakdi)Lotus Stem
42गांठ गोभी (Gantha Gobhi)Kohlrabi
43अरबी (Arbi)Taro Root
44सिंघाड़ा (Singhada)Water Chestnut
45कटहल (Kathal)Jackfruit
46कच्चा केला (Kaccha Kela)Raw Banana
47मटर की फली (Matar Ki Phali)Snow Peas
48बीन्स (Beans)French Beans
49केरमुआ (Kermua)Water Spinach
50सलाद पत्ता (Salad Patta)Iceberg Lettuce
51चना साग (Chana Saag)Chickpea Leaves
52बथुआ (Bathua)Wild Spinach
53टिंडा (Tinda)Indian Squash
54परवल (Parwal)Pointed Gourd
55चौलाई (Chaulai)Amaranth Leaves
56करम साग (Karam Saag)Kale
57सफेद कद्दू (Safed Kaddu)Wax Gourd (White Pumpkin)
58केले का फूल (Kele ka Phool)Banana Blossom
59मूली के पत्ते (Mooli Ke Patte)Radish Leaves
60लोबिया (Lobiya)Snake Beans
61सहजन के पत्ते (Sahjan Ke Patte)Moringa Leaves
62खट्टा पालक (Khatta Palak)Sorrel Leaves
63कुलफा (Kulfa)Purslane
64सोया (Soya)Dill Leaves
65ककोड़ा (Kakoda)Teasel Gourd
66कच्चा हल्दी (Kaccha Haldi)Raw Turmeric
67सेम फली (Sem Phali)Indian Broad Beans
68ग्वार फली (Gawar Phali)Cluster Beans
69बाकला (Bakla)Fava Beans
70हरा सोयाबीन (Hara Soyabean)Edamame
71बथुआ (Bathua)Goosefoot Leaves
72पोयसाग (Poisaag)Malabar Spinach
73मूली जैसा कंद (Mooli)Parsnip
74लौकी (Lauki)Bottle Gourd
75तोरई (Torai)Sponge Gourd
76लम्बा कद्दू (Lamba Kaddu)Zucchini
77इमली (Imli)Tamarind
78अरबी के पत्ते (Arbi Ke Patte)Colocasia Leaves
79कटहल के बीज (Kathal Ke Beej)Tender Jackfruit Seeds
80लिंगुड़ा (Linguda)Fiddlehead Fern
81आंबाड़ी (Ambadi)Roselle Leaves
82आदन सेमी (Aadan Semi)Winged Beans
83कंटोला (Kantola)Spine Gourd
84कसावा (Cassava)Tapioca
85कौंच के बीच (Kaunch Ke Beej)Velvet Bean
86पान के पत्ते (Paan ke Patte)Betel Leaves
87चुकंदर के पत्ते (Chukandar Ke Patte)Beetroot Leaves
88हरी फली (Hari Phali)Green Beans
89बांस के कोपल (Bans Ke Kopal)Bamboo Shoots
90सफेद बैंगन (Safed Baingan)White Brinjal
91कांटेदार बैंगन (Kantedar Baingan)Bitter Brinjal
92सहजन की फली (Sahjan Ki Phali)Moringa Pods
93ककड़ी (Kakdi)Snake Melon
94जलकुंभी (Jalkumbhi)Watercress
95सिंघाड़े के पत्ते (Singhade Ke Patte)Water Chestnut Shoots
96जली अजवाइन (Jali Ajwain)Water Celery
97बड़ी हरी मिर्च (Badi Hari Mirch)Green Pepper
98शतावरी (Shatavari)Asparagus
99हाथीचक (Hathichak)Artichoke
100छोटी गोभी (Choti Gobhi)Brussels sprout

सब्जियों से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्न:

क्रूसिफेरस सब्जियां क्या हैं?
वे सब्जियां हैं जो ब्रैसिकेसी (Brassicaceae) या क्रूसिफेरा परिवार से संबंधित होती हैं। इन सब्जियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं और ये स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती हैं। उदाहरण: ब्रोकली, फूलगोभी, पत्ता गोभी, इत्यादि।

ऑर्गेनिक सब्जियां क्या होती हैं?
ऑर्गेनिक सब्जियां वे सब्जियां होती हैं जो बिना रासायनिक कीटनाशकों, उर्वरकों और सिंथेटिक पदार्थों के इस्तेमाल के उगाई जाती हैं। इनकी खेती प्राकृतिक और जैविक तरीकों से की जाती है।

क्या ऑर्गेनिक सब्जियां खरीदनी चाहिए?
ऑर्गेनिक सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद हैं। अगर संभव हो, तो इन्हें अपने आहार में शामिल करें। हालांकि, यदि बजट सीमित हो, तो सामान्य सब्जियां खरीदते समय उन्हें अच्छी तरह धोना और साफ जरूर करें।

कौन सी सब्जी सब्जियों का राजा है?
सब्जियों का राजा आलूको कहा जाता है.

पढ़िए और ब्लॉग्स

Comments are closed.