इकाई दहाई सैकड़ा हजार हिंदी में

जानिये भारतीय गणना प्रणाली – इकाई दहाई सैकड़ा हजार हिंदी में (Ikai Dahai Sekda Hajar in Hindi)

भारतीय गणना प्रणाली का मतलब है कि संख्याओं को लिखने, पढ़ने और समझने का वह तरीका जो भारत और कुछ अन्य देशों में प्रयोग किया जाता है। यह प्रणाली अंतर्राष्ट्रीय गणना प्रणाली (International Numbering System) से थोड़ी अलग है, खासकर बड़ी संख्याओं के नामकरण में।

हिंदी गिनती (Indian Numbering System) का उपयोग भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में किया जाता है। यह प्रणाली पैसों के लेनदेन, जनगणना, और अन्य आधिकारिक दस्तावेज़ों में प्रयोग की जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय गणना प्रणाली (International Numbering System) संख्याओं को लिखने, पढ़ने और समझने का एक सिस्टम है, जो दुनिया के ज्यादातर देशों में प्रयोग किया जाता है। यह प्रणाली संख्याओं को तीन-तीन अंकों के समूहों में बाँटती है और उन्हें मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन जैसे नामों से पहचानती है। 

यह प्रणाली भारतीय गणना प्रणाली से अलग है, जो दो-दो अंकों के समूहों और लाख, करोड़ जैसे नामों का उपयोग करती है।

कुछ उदहारण:

5,00,000 = पाँच लाख (Indian System)
500,000 = पाँच सौ हज़ार (International System)

7,50,00,000 = सात करोड़ पचास लाख (Indian System)
75,000,000 = पचहत्तर मिलियन (International System)

जानिये इकाई दहाई सैकड़ा हजार हिंदी में (Ikai Dahai Sekda Hajar in Hindi)

भारतीय प्रणालीEnglish Systemसंख्या (अंकों में)(घातांकन)
इकाईOne1100
दहाईTen10101
सैंकड़ाHundred100102
हज़ारOne Thousand1000103
दस हज़ारTen Thousand10000104
लाखHundred Thousand1,00,000105
दस लाखOne Million10,00,000106
करोड़Ten Million1,00,00,000107
दस करोड़Hundred Million10,00,00,000108
अरबBillion1,00,00,00,000109
दस अरबTen Billion10,00,00,00,0001010
खरबHundred Billion1,00,00,00,00,0001011
दस खरबOne Trillion10,00,00,00,00,0001012
नीलTen Trillion1,00,00,00,00,00,0001013
दस नीलHundred Trillion10,00,00,00,00,00,0001014
पद्मOne Quadrillion1,00,00,00,00,00,00,0001015
दस पद्मTen Quadrillion10,00,00,00,00,00,00,0001016
शंखHundred Quadrillion1,00,00,00,00,00,00,00,0001017
दस शंखOne Quintillion10,00,00,00,00,00,00,00,0001018
अंत्याTen Quintillion1,00,00,00,00,00,00,00,00,0001019
महा अंत्याHundred Quintillion10,00,00,00,00,00,00,00,00,0001020
मध्याOne Sextillion1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001021
महा मध्याTen Sextillion10,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001022
पारधHundred Sextillion1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001023
महा पारधOne Septillion10,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001024
धुनTen Septillion1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001025
महा धुनHundred Septillion10,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001026
अक्षौहिणीOctillion1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001027
महा अक्षौहिणीTen Octillion10,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001028

संख्या 1,234 को हिंदी में शब्दों में कैसे लिखेंगे?

1,234 को हिंदी में “एक हज़ार दो सौ चौंतीस” लिखा जाएगा।

संख्या 12,345 को हिंदी में शब्दों में कैसे लिखेंगे?

12,345 को हिंदी में “बारह हज़ार तीन सौ पैंतालीस” लिखा जाएगा।

संख्या 10,00,00,00,00,00,00,00,000 को हिंदी में क्या कहते हैं?

10,00,00,00,00,00,00,00,000 को हिंदी में दस शंख कहते हैं।

संख्या 10,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 को हिंदी में क्या कहते हैं?

10,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 को हिंदी में महा अक्षौहिणी कहते हैं।

पढ़ें और पोस्ट:
Vidmate Download Kaise Karen
12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेज़ी में

Comments are closed.